फोटो - 01 कृषि विश्वविद्यालय चौराहे से दौड़ प्रतियोगिता शुरू करने को हरी झंडी दिखाते उपक्रीड़ा
बांदा। गांधी जयंती के मौके पर क्राॅस कंट्री दौड़ का आयोजन कृषि विश्वविद्यालय चौराहे से तिंदवारी रोड बाईपास तक किया गया। इसमें बालकों का चार किमी तथा बालिकाओं को दो किमी की दौड़ लगानी थी। प्रतियोगिता में भोलाराम व कुमारी कंचन पटेल ने प्रथम स्थान पाया है।
हरी झंडी दिखा प्रतियोगिता का शुभारंभ करते हुए जिला क्रीड़ाधिकारी कल्पना कमल ने बताया कि बालक वर्ग में 46 व बालिका वर्ग में 32 ने प्रतिभाग किया। इसमें रामलखन द्वितीय, सोहेल तृतीय, सुनील यादव चतुर्थ, ब्रजेश व अभिषेक ने पांचवां व छठां स्थान प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में राधा द्वितीय, रज्जू देवी तृतीय, ममता चुतर्थ, निधि व खुशी में पांचवां व छठा स्थान पाया। वहीं प्रथम भोलाराम व कंचन को जिला क्रीड़ाधिकारी शशि भूषण ने सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में फरजाना, प्रशिक्षक शिव प्रताप सिंह, अभिषेक कुमार, भानु प्रताप, प्रियम त्रिपाठी, पवन निषाद, ज्ञानचंद्र यादव, सहजादी बेग व वैभव राज रहे।