फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: भीटे की मिट्टी धंसी, तालाब में किशोर की डूबकर मौत

Wed, 22 May 2024 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बदौसा। तालाब के भीटे से होकर गुजर रहा किशोर अचानक मिट्टी धंस जाने से तालाब में समा गया। जिससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को तालाब से निकालकर सड़क में रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप था कि बदौसा-पौहार रोड के चौड़ीकरण के लिए जेसीबी से तालाब के भीटे से निकाली गई मिट्टी से यह हादसा हुआ। ग्रामीण कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे, पुलिस से उनकी झड़प भी हुई। बाद में बसपा प्रत्याशी ने पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बदौसा थाना क्षेत्र के हड़हामाफी गांव निवासी विष्णु (12) बुधवार को सुबह शौच करके सड़क किनारे स्थित तालाब के भीटे से होकर गुजर रहा था।
अचानक भीटे की मिट्टी धंस जाने से वह तालाब के पानी में समा गया। ग्रामीणों ने तालाब से शव निकालकर सड़क पर रख दिया। पिता कल्लू कोरी ने बताया कि वह उसका एकलौता पुत्र था। वह मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों का आरोप था कि पीडब्ल्यूडी ने बदौसा-पौहार रोड चौड़ीकरण के लिए तालाब के भीटे से निकाली गई मिट्टी से यह हादसा हुआ है। उन्होंने ठेकेदार व अवर अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की। मौेके पर पहुंचे एसआई ब्रह्मदेन गोस्वामी ने शव हटाकर जाम खुलवाने को कहा तो उनकी ग्रामीणों से झड़प हो गई। बाद में बसपा के लोस प्रत्याशी मयंक द्विवेदी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार की मदद का भरोसा दिलाया। शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें