फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंडारे की पंगत ने मिटा दीं दलीय दूरियां

Fri, 07 Dec 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
बेंदा घाट के भंडारे में भोजन करतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

यमुना नदी किनारे स्थित बेंदा गांव का दुर्गम इलाका शुक्रवार को श्रद्धालुओं के हुजूम से गुलजार रहा। एक दिन पूर्व हुई रामचरित मानस अखंड पाठ के समापन पर आयोजित भंडारे में भारी तादाद में पुरुष, महिला व बच्चों ने भोजन किया। खाने की पंगत ने दलीय दूरियां मिटा दीं। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक दलजीत सिंह के न्योते पर भाजपा, सपा और बसपा दलों के लोग भी शरीक हुए। 

विज्ञापन


भंडारे में न सिर्फ बांदा बल्कि सीमावर्ती हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर और चित्रकूट सहित कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, सतना, इंदौर से भी लोग आए। प्रयागराज के पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, राठ के पूर्व विधायक गयादीन अनुरागी, पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस, फतेहपुर जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला, पूर्व विधायक युवराज सिंह, तिंदवारी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि भूरेलाल फौजी, पूर्व चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव साकेत बिहारी मिश्र, जिला पंचायत सदस्य जितवा यादव, जुग्गीलाल यादव, सुखदेव वर्मा, बसपा नेता व जिला पंचायत पूर्व अध्यक्ष बल्देव वर्मा, कोआपरेटिव बैंक पूर्व चेयरमैन लाखन सिंह, सीरजध्वज सिंह, जनता दल जिलाध्यक्ष ब्रजनेश सिंह, पूर्व डीडीसी मोहम्मद इदरीस, जयराम सिंह बछेउरा, राजेश सिंह, अमिता वाजपेयी, केशव बाबू शिवहरे, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी इत्यादि शामिल रहे। 

पूर्व विधायक दलजीत सिंह, पूर्व डीडीसी दलपत सिंह व पूर्व सैनिक अनूप सिंह आदि ने सभी की अगुवानी की। कंट्रोल रूम की व्यवस्था पूर्व प्रधान विवेक कुमार सिंह ने संभाली। युवा कांग्रेस नेता केशव पाल, भानु तिवारी, मनोज दीक्षित और शिवदर्शन डिग्री कालेज, जसईपुर के छात्र-छात्राओं समेत कई गांवों के कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाएं संभाली। युवा नेता आलोक सिंह ने सभी का आभार जताया। उधर, भंडारे में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की कतार बांदा-टांडा हाईवे पर लगभग 5 किलोमीटर दूर तक लगी रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें