खप्टिहाकलांं। कस्बे के सिद्ध पीठ गढ़ी दाई मंदिर में शनिवार को कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। गाजे-बाजे के साथ भक्तों ने कलश यात्रा निकाली ।महिलाओं तथा छोटी-छोटी कन्याओं एवं श्रद्धालु भक्तों ने जयकारे लगाए। यह कलश यात्रा मंदिर से होते हुए केन नदी तट पहुंची। यहां से जल लेने के बाद राधा-कृष्ण व पाथादाई मंदिर होते हुए गढ़ी दाई मंदिर में समाप्त हुई। इसके बाद कथा व्यास पंडित भरत बिहारी वाजपेयी ने कथा शुरू की। पहले दिन धुंधकारी व गोकर्ण की कथा सुन भक्त भावविभोर हुए। उन्होंने भागवत के महत्व पर भी चर्चा की। कहा कि भागवत कथा श्रवण करने से ही मानव भवसागर से पार हो जाता है। भागवत कथा में परीक्षित के रूप में रमेश दीक्षित व पत्नी उपस्थित रहीं।