फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस, हरियाणा और रुड़की ने जीते मैच

Thu, 31 Jan 2019 11:45 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
विज्ञापन
रायफल क्लब में भिड़तीं बिजनौर और बनारस की टीमें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

रायफल क्लब ग्राउंड में चल रही डा. गिरिजा शंकर शर्मा मेमोरियल अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता में गुरुवार को चौथे दिन हुए तीन मैचों में बनारस, हरियाणा और रुड़की की टीमों ने अपने-अपने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


पहले मैच में बनारस ने बिजनौर को 1-0 से पराजित किया। सपा जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी और उपाध्यक्ष लाखन सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर उद्घाटन किया। इकलौता गोल बनारस के खिलाड़ी किशन ने किया। दूसरा मैच हरियाणा और बरेली की महिला टीमों के बीच हुआ। हरियाणा टीम ने बरेली को 3-0 से शिकस्त दी। इस टीम की खिलाड़ी काजोल ने 2 और कविता ने एक गोल किया। उद्घाटन खेल अध्यापक मीनाक्षी और आशा सिंह द्वारा किया गया। तीसरे मैच में रुड़की और गोरखपुर की टीमें भिड़ीं। रुड़की टीम ने पहले ही हाफ में 3-0 की बढ़त बना ली। अंतत: रुड़की ने 6-1 से मैच जीत लिया।  

मैचों के निर्णायक सुनील, राजेंद्र अवस्थी और शादाब रहे। मैचों के दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष वासिफ जमां खां, सचिव जितेंद्र शर्मा, संरक्षक दिनेश शर्मा, राजेश दीक्षित, पूर्व चेयरमैन राजकुमार राज, प्रकाश साहू, शब्बीर खां, मुन्ने मगरबी, कोच जावेद अहमद व शाहिद वली खां, अतुल तिवारी आदि उपस्थित रहे। शुक्रवार को बांदा-बनारस और करनाल-झांसी की पुरुष टीमों और बांदा-मेरठ की महिला टीमों के बीच मैच होगा। शुरूआत प्रात: 11 बजे होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें