फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता दोहरे हत्याकांड में गवाही शुरू

Tue, 08 Sep 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेता बादल खां दोहरे हत्याकांड के अदालत मेें चल रहे मुकदमे में अब गवाही प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार को पहले गवाह के रूप मेें मृतक सपा नेता की पत्नी और मुकदमे की वादी नाजमा बेगम ने लगभग चार घंटे प्रथम एडीजे कोर्ट में अपने बयान दर्ज कराए। इस बीच कई बार वह रो पड़ीं। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने उनके बयानों पर सवालों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन


पिछले वर्ष अगस्त माह में शहर के क्योटरा मोहल्ले में मटौंध नगर के सपा अध्यक्ष बादल खां और उनके मुनीम पंकज शुक्ला को गोलियों से भून दिया गया था। दोनों स्कार्पियो से मटौंध जा रहे थे। इसकी रिपोर्ट मृतक बादल खां की पत्नी नाजमा बेगम ने दर्ज कराई थी।

चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। सभी चारों आरोपी जेल में हैं। सोमवार को नाजमा ने घटना के चश्मदीद गवाह के रूप में बयान दर्ज कराए। बताया कि उनके पति के सीने और माथे पर गोलियां मारी गईं। पीछे की सीट पर बैठे पंकज के सिर पर गोली मारी।
विज्ञापन


दोनों की वहीं मौत हो गई। बयान दर्ज कराने के दौरान सहायक शासकीय अधिवक्ता मूलचंद्र कुशवाहा और फौजदारी के वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक दीक्षित तथा जागेश्वर यादव ने अभियोजन की ओर से पैरवी की। बचाव पक्ष की और से फौजदारी के वकील ब्रजराज सिंह परिहार व शंकर सिंह गौतम मौजूद रहे। न्यायाधीश केके अस्थाना की मौजूदगी में बयान दर्ज हुए। अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें