फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश में पीटा और लूटा

Thu, 17 Dec 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चुनावी रंजिश में गांव के दबंगों ने दूधिये को लाठियों से पीट दिया। साथ ही तमंचा अड़ाकर रुपये छीन लिए। घायल को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के कनवारा गांव का बसंतराम शुक्ला (50) दूध बेंचता है। शहर में दूध बांटने के बाद बुधवार की रात साइकिल से वापस गांव जा रहा था। रास्ते में चार लोगों ने उसे रोक लिया और तमंचा अड़ा दिया।

जेब से सात हजार रुपये छीनने के बाद लाठियों से पीटकर घायल कर दिया। मरणासन्न हालत में छोड़कर हमलावर भाग गए। राहगीरों की सूचना पर परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


घायल ने बताया कि गांव का एक व्यक्ति प्रधान पद का चुनाव लड़ा था। उसका प्रचार और समर्थन न करने पर प्रत्याशी के भाई ने अपने साथियों के साथ हमला कर लूट लिया।
विज्ञापन


जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली पुलिस को एक नामजद आरोपी समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें