फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ियों ने भैंस के आगे बजाई बीन

Mon, 12 Sep 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
भैंस के आगे बीन बजाकर सरकार की अनदेखी का प्रतीकात्मक विरोध जतातीं आंगनबाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर चल रही हड़ताल में सोमवार को तीसरे दिन आंगनबाड़ी और सहायिकाओं ने धरने के साथ भैंस के आगे बीन भी बजाई। आंगनबाड़ियों का कहना था कि प्रदेश की सरकार का यही हाल है। कर्मियों की मांगे और समस्याओं की सुनवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन


विकास भवन में धरने के दौरान आंगनबाड़ी और सहायिकाओं ने भैंस के आगे कुछ देर बीन बजाकर प्रतीकात्मक विरोध जताया। मंडल अध्यक्ष नीलम वर्मा ने पड़ोसी राज्य उत्तराखंड में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के आंदोलन के पहले ही दिन प्रदेश सरकार ने मानदेय बढ़ा दिया। लेकिन यूपी की सरकार चुप्पी साधे है। खबरदार किया कि सरकार उनके धैर्य की परीक्षा न ले वरना खामियाजा भोगना पड़ेगा।

धरने में निर्णय हुआ कि 13 सितंबर (मंगलवार) को काले कपड़े और काली पट्टी के साथ सांसद विशंभर प्रसाद निषाद के आवास का घेराव किया जाएगा। धरने में अध्यक्ष किरन सेठी, महामंत्री रजनी मरजीना, शैल सिंह, रामवती, संतोषी, रंजना श्रीवास्तव, मिथलेश, अनीता, कुंती देवी, माया वर्मा, मधु, शोभा, पुष्पा, गरिमा, संगीता सिंह, अनीता सिंह, बबिता श्रीवास्तव, राम देवी साहू, मंजू देवी इत्यादि शामिल रहीं। अध्यक्षता मिथलेश पटेल (बबेरू) ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें