फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठी चार्ज के दोषियों पर हो मुकदमा

Mon, 02 Feb 2015 11:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड किसान यूनियन ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। अतर्रा में खाद के लिए परेशान किसानों पर लाठी चार्ज कराने वाले अफसरों के खिलाफ कार्रवाई और किसानों पर दर्ज फर्जी मुकदमे समाप्त करने की मांग की।
विज्ञापन


राष्ट्रीय अध्यक्ष विमल कुमार शर्मा की अगुवाई में किसानों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। ज्ञापन में कहा कि अतर्रा में शांतिपूर्ण ढंग से खाद मांग रहे किसानों पर लाठी बरसाना पुलिस बर्बरता है।

एसडीएम और सीओ किसानों की बात सुनने के बजाए उन्हें लाठियों पर शांत करा रहे हैं। दोनों अफसरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने, किसानों पर दर्ज मामले वापस लेने, किसानों को तत्काल खाद मुहैया कराने, धान की खरीद 31 मार्च तक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सचिव राकेश गौतम, अरुण गौतम, भइयालाल पटेल, बालाजी, लक्ष्मीकांत चौरिहा, शैलेंद्र मिश्रा, जिलाध्यक्ष अरुण गौतम, गजबदन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें