राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता शुरू हो गई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष में आयोजित प्रतियोगिता 14 नवंबर तक चलेगी। इसमें प्रदेश के सभी 17 मंडलों के 204 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता लीग कम नॉक आउट बेस पर खेली जा रही है। पहले लीग मैच में बरेली मंडल ने कानपुर मंडल को 23-22 से हरा दिया।
सोमवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता का उद्घाटन डीएम हीरालाल ने फीता काटने की औपचारिकता के साथ किया। दूसरे लीग मैच में आजमगढ़ ने बस्ती मंडल को 40-45 के अंतर और तीसरे लीग मैच में आगरा मंडल ने गोरखपुर मंडल को 29-15 के अंतर से पराजित किया। निर्णायकों में उत्तर प्रदेश कबड्डी एसोसिएशन द्वारा भेजे गए सुरेश कुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार, सुनील कुमार, संदीप कुमार, कोपेंद्र कुमार, पीसी यादव, राहुल तोमर, वीरेंद्र सिंह, मनोज कुमार सिंह और प्रेम कुमार सिंह शामिल हैं।
उद्घाटन के मौके पर सीडीओ हीरालाल, एडीएम संतोष बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार सिंह, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार सिंह सहित वरिष्ठ खिलाड़ी रणवीर सिंह, फरीद बाबा भारती, सैय्यद मुन्ने मगरबी, शिवकुमार गुप्ता, जयकरन प्रजापति, सबल सिंह, सुरेंद्र सिंह, नागेश्वर खरे, रमेशचंद्र और शाहिद वली खां उपस्थित थे। संचालन हमीरपुर के उप क्रीड़ाधिकारी दिनेश कुमार और बांदा के उप क्रीड़ाधिकारी शैलेंद्र कुशवाहा तथा कबड्डी प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह यादव, कमल किशोर यादव, अखिलेश खैरवार, जावेद अहमद इत्यादि शामिल हैं। पहले दिन के मैच समापन पर मेजबान स्टेडियम के प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आनंद बिहारी श्रीवास्तव ने सभी का आभार जताया।