फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: नाई की ट्रेन की चपेट में आने से मौत

विज्ञापन
मृतक नत्थू। फाइल फोटो- स्रोत- परिजन।
विज्ञापन
फोटो12- मृतक नत्थू। फाइल फोटो- स्रोत- परिजन।
विज्ञापन

-शहर कोतवाली क्षेत्र के सेढ़ू तलैया मोहल्ले की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बांदा। तालाब में हरछठ विसर्जित कर लौट रहे नाई की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। शव पटरी पर पड़ा मिला।
शहर कोतवाली क्षेत्र के सेढ़ू तलैया अलीगंज मोहल्ला निवासी राहुल सेन ने बताया कि चाचा नत्थू (55) शनिवार की सुबह हरछठ विसर्जित करने मोहल्ला स्थित कच्चे तालाब गए थे। वहां से लौटते समय रेल लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। सिर में चोट लगने से उनकी मौत हो गई। राहगीरों ने देखा तो परिजनों को सूचना दी। भतीजे ने बताया कि चाचा नत्थू नाईगिरी का काम करते थे। तीन पुत्रियां हैं। घर में चाची शकुंतला हैं। शहर कोतवाल बलराम सिंह ने बताया कि पटरी पार करते समय हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें