फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान समेत दो लोगों को सांप ने डसा, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों को सांप ने डस लिया। दोनों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के कछियापुरवा गांव निवासी मनोज ने बताया कि उसके चाचा श्रीचंद्र (58) गुरुवार को दोपहर खेत गए थे। वहां खेत में काम करने के दौरान सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। शुक्रवार की दोपहर उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
बिसंडा थानाध्यक्ष राजेश वर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
वहीं कालिंजर थाना क्षेत्र के लहउरा गांव निवासी धनीराम ने बताया कि उसके चचेरे भाई बद्री प्रसाद (32) शुक्रवार को दोपहर खेत गए थे।
वहां सांप ने उसके पैर में डस लिया। परिजन उसे झाड़ फूंक के लिए ले गए। हालत में सुधार न होने पर उसे नरैनी सीएचसी में भर्ती कराया।
वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कालिंजर थाना इंस्पेक्टर दीपेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें