फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दिवस पर बापू को दी श्रद्धांजलि

Sun, 31 Jan 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। कलेक्ट्रेट मेें डीएम समेत कई अधिकारियों और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी। कांग्रेस कार्यालय में भी श्रद्धांजलि सभा हुई।
विज्ञापन


शनिवार को दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम सुरेश कुमार, एडीएम दया शंकर पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट आरके श्रीवास्तव सहित कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश खरे, महामंत्री सईद अहमद तथा अन्य कलेक्ट्रेट कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि दी।

कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार शुक्ला ने बापू के चित्र पर फूल चढ़ाए। पूर्व विधायक रामेश्वर प्रसाद, मोहम्मद उमर दुर्रानी, वंशराज सिंह, शिवबली सिंह, जय किशोर गुप्ता, सर्वेश तिवारी, सुनील चौरसिया, शोएब रिजवी, राजेश गुप्ता, शिवदत्त अग्निहोत्री मौजूद रहे।
विज्ञापन


उधर, अलीगंज स्थित नगर कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता की अगुवाई में शहादत दिवस मनाया। श्याममोहन वर्मा, संतोष जारी वाले, अशोक चौहान, नरेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र तिवारी, कालीचरण निगम, रफत  खान गोगा, सीमा खान, अशोक वर्धन, विपिन बिहारी, आदित्य सिंह मौजूद रहे।
 
नेहरू युवा केंद्र में भूमि विकास एवं जल संसाधन विभाग के उप राजस्व अधिकारी रामकुमार श्रीवास्तव, लेखाकार प्रकाश श्रीवास्तव, सानू प्रजापति, आशीष कुमार साहू, रमेश कुमार, आनंद बिहारी शर्मा, संतोष पांडेय ने गांधी जी के कृतित्व व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें