फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों में जड़े रहे ताले, लेन-देन के पड़ गए लाले

Fri, 29 Jul 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
इलाहाबाद बैंक गेट पर प्रदर्शन करते बैंक इंप्लाइज यूनियन से जुड़े बैंक कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बांदा। बैंक अधिकारी व कर्मचारी संगठनों की हड़ताल से शुक्रवार को सभी बैंकों में ताले पड़े रहे। यूनाइटेड फोरम के तत्वाधान में इलाहाबाद बैंक परिसर में बैंक अधिकारियों व कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह से बैंकों में ताला बंदी से खाताधारक वापस लौटते रहे। कई करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ। हड़ताल में इलाहाबाद बैंक आफीसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष हरि प्रसाद वर्मा, इलाहाबाद बैंक आफीसर्स फेडरेशन उप महामंत्री राघवेंद्र शुक्ल, यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन जिला मंत्री हरिनारायण तिवारी ने कहा कि यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के बैनर तले पांच सूत्री मांगों को लेकर हड़ताल की गई है। मांगों में मनमानी विदेशी निवेश पर अंकुश लगाने, बैंकों का निजीकरण बंद करने, मनमाने तरीके से विलय पर रोक  लगाने की मांग प्रमुखता से शामिल है।

धरना प्रदर्शन में शिवदर्शन लाल, जागेश्वर प्रसाद, भुल्लू राम, लालजी, चंदन कुमार, अमित लूथरा, कमल कुमार, चंद्रशेखर, सुखदेव वर्मा, कुलदीप यादव, सुधीर शुक्ल, अनुज यादव, सौरभ झा, आशुतोष सिंह, शिवांशु वर्मा, सूर्य प्रकाश, देवेंद्र कुमार, संतू प्रसाद, जय प्रकाश, इंद्रराज यादव, प्रहलाद दीक्षित, शिव कुमार गुप्त, वीआरके गुबरैले, कैलाशचंद्र भारतीय समेत वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें