फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक आए वृद्ध किसान से सात हजार लूटे

Tue, 15 Nov 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
बेंदा में लूट का शिकार हुआ वृद्ध शिशुपाल सिंह। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बैंक में कैश जमा करने आए वृद्ध किसान को पुलिस चौकी से चंद कदम दूर लूट लिया गया। बाइक सवार लुटेरे उसके 7000 रुपये ले उड़े। उधर, दूसरी घटना में ओरन में पैसा जमा करने आई महिला से 66,000 रुपये से भरा बैग पार कर दिया गया। दोनों घटनाओं की पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर तिंदवारी थाना क्षेत्र के बेंदा चौकी अंतर्गत ककरा डेरा (अमलीकौर) का किसान शिशुपाल सिंह बेंदाघाट स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक में पैसा जमा करने आया था। उसके पास 500-500 के 14 नोट थे। बैंक के पास दो युवकों ने उसे यह कह कर चकमा दिया कि आधार कार्ड की फोटोकापी लगेगी। फोटोकापी के लिए उसे अपनी बाइक पर बैठा कर तिंदवारी के लिए रवाना हुए।

लेकिन कुछ ही दूर पर रास्ता बदल दिया। इस पर शिशुपाल ने शोर मचाया। बाइक सवार युवकों ने उसका मुंह दबा दिया और बाइक से गिराकर सात हजार रुपये लूट कर फरार हो गया। राहगीरों ने इसकी सूचना पूर्व प्रधान विवेक सिंह को दी। विवेक तत्काल मौके पर आए और क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज को सूचना दी।
विज्ञापन


लेकिन चौकी से चंद कदम दूर हुई इस घटना का मौके पर निरीक्षण करने चौकी प्रभारी नहीं आए। शिशुपाल ने थाने में सूचना दी है। उधर, ओरन प्रतिनिधि के मुताबिक बिसंडा थाना क्षेत्र के उतरवां गांव की राजकुमारी पत्नी नथुवा निषाद मंगलवार को दिन में करीब 11 बजे पति के साथ पैसा जमा करने के लिए ओरन स्थित इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक की शाखा की लाइन में लगी थी। पति 66,000 रुपये से भरा बैग लिए था। भीड़ में किसी ने बैग पार कर दिया। राजकुमारी दहाड़ मारकर रो पड़ी। बताया कि लड़के की शादी के लिए मजदूरी कर पैसा जुटाया था। ओरन चौकी में सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें