अतर्रा/ओरन। विभिन्न बैंक संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को यहां बैंक कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। एसबीआई व कृषि विकास, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा और इलाहाबाद बैंक कर्मियों ने इलाहाबाद बैंक शाखा के बाहर प्रदर्शन किया। कहा कि बैंकों के कुल एनपीए का 92 प्रतिशत कार्पोरेट जगत की हस्तियों के यहां रुका हुआ है।
निजीकरण करके सरकार जनता की गाढ़ी कमाई बर्बाद करना चाहती है। शुक्रवार व शनिवार को हड़ताल का आह्वान किया। पंजाब बैंक के प्रहलाद दीक्षित, सुनील प्रताप सिंह, प्रदीप रावत, लवलेश सिंह, हरी सिंह, इलाहाबाद बैंक के कुमार रंजीत, आशीष कुमार, शंभू दयाल, बृजेश त्रिपाठी, राजकमल वर्मा, ओमकुमार, एसबीआई के मनीष चौधरी, प्रभात कुमार, अरविंद कुमार, राजेंद्र सिंह, धीरेंद्र सिंह, प्रणय शुक्ला, रोशन मिश्रा और शारदा प्रसाद आदि शामिल रहे।
उधर, ओरन में इलाहाबाद बैंक शाखा के अतुल अनुराग ने बताया कि मांगें न मानी गईं तो पहली अप्रैल से बेमियादी हड़ताल होगी। अभिषेक जायसवाल, आशुतोष शुक्ला, सर्वेश मिश्रा, कुलदीप यादव, अभिषेक शुक्ला, अक्षय कुमार आदि शामिल रहे।