प्रधान कार्यालय में प्रदर्शन करते हड़ताली ग्रामीण बैंक कर्मचारी।
- फोटो : अमर उजाला
यूनाइटेड फोरम आफ आरआरबी यूनियन के आह्वान पर ग्रामीण बैंकों की तीन दिवसीय हड़ताल सोमवार से शुरू हो गई। इलाहाबाद यूपी ग्रामीण बैंक आफीसर्स एसोसिएशन और कर्मचारी एसोसिएशन इसमें संयुक्त रूप से शामिल हैं।
हड़ताल के पहले दिन यहां सिविल लाइन स्थित प्रधान कार्यालय में बैंक कर्मियों ने प्रदर्शन किया। आफीसर्स एसोसिएशन अध्यक्ष रामसनेही सिंह परमार और केंद्रीय यूनिट महामंत्री टीडी सागर ने बताया कि 11 सूत्रीय मांगों को समर्थन में हड़ताल 28 मार्च तक रहेगी। उधर, हड़ताल से पहले ही दिन लाखों रुपये का लेन-देन ठप रहा।