फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुंदेलखंड के दो लाख गरीबों के सरकारी चीनी से होंगे मुंह मीठे

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। साढ़े तीन साल बाद अब फिर राशनकार्ड धारकों का मुंह सरकारी चीनी से मीठा होगा। बुंदेलखंड के दो लाख से अधिक अंत्योदय कार्डधारकों को अगले माह से बाजार से आधी कीमत पर प्रति कार्ड एक किलो चीनी मिलेगी। बुंदेलखंड में लगभग 200 मीट्रिक टन हर माह कोटे की दुकानों से चीनी वितरण होगा।
विज्ञापन

कुछ साल पूर्व राशन की दुकानों में सभी किस्म के राशनकार्ड धारकों को कोटे की दुकान से चीनी मिलती थी। वर्ष 2017 में सरकार ने इसे बंद कर दिया। किसी भी श्रेणी के कार्डधारक को चीनी नहीं मिल रही थी। अब करीब साढ़े तीन साल बाद फिर अगले माह अक्तूबर से सरकारी नियंत्रित दुकानों में अंत्योदय राशनकार्ड धारकों को एक किलो चीनी मिलेगी। इस बारे में प्रदेश सरकार और खाद्य एवं रसद आयुक्त मनीष चौहान का आदेश यहां आपूर्ति विभाग को प्राप्त हो गया है। पूर्ति विभाग के अनुसार बुंदेलखंड के सातों जिलों में 3415 सरकारी दुकानों पर 2,02,972 कार्डधारक परिवारों को चीनी का वितरण किया जाएगा।
चार्ट
सरकारी राशन की दुकानें और अंत्योदय कार्डधारक
जनपद दुकान अंत्योदय
झांसी 781 48580
ललितपुर 542 35290
बांदा 766 46598
चित्रकूट 447 22249
हमीरपुर 493 34494
महोबा 386 15761
योग 3415 2,02,972
इनसेट...
बाजार से आधे दाम पर मिलेगी चीनी
राशन कार्ड से मिलने वाली चीनी की दर बाजार से लगभग आधी होगी। बाजार में शक्कर के दाम 36 से 38 रुपये प्रति किलो हैं, जबकि सरकारी दुकानों में अगले माह से प्रस्तावित अंत्योदय कार्डधारक को दी जाने वाली चीनी मात्र 18 रुपये प्रति किलो होगी।
विज्ञापन

केस-1
फोटो-09बीएनडीपी-15 : रानी
चीनी और चना से नहीं भरेगा पेट
अंत्योदय कार्डधारक रानी (जरैली कोठी) को सरकारी चीनी की मिठास रास नहीं आई। वह कहती हैं कि चना और चीनी मात्र से गरीबों का पेट नहीं भरेगा। सरकार को गेहूं, चावल की मात्रा बढ़ानी चाहिए। प्रति यूनिट कम से कम पांच किलो गेहूं और इतना ही चावल मिले। अभी प्रति यूनिट तीन किलो मिल रहा है।
केस-2
फोटो-09बीएनडीपी-16 : कल्ली
चीनी से नहीं होगा घर का गुजारा
अंत्योदय कार्डधारक कल्ली (दुरेड़ी) का कहना है कि सरकार गरीबों को मुफ्त देने वाले गेहूं-चावल की मात्रा बढ़ाए। इतना मिले कि कम से कम महीने में रोजाना चूल्हा जल जाए। चीनी से घर का गुजारा नहीं होगा।
वर्जन....
राशन की दुकानों में चीनी का वितरण होने से गरीबों को राहत मिलेगी। जनपद स्तर पर चीनी का आवंटन कर दिया गया है। जिला पूर्ति अधिकारियों को उठान के आदेश दिए गए हैं। -आरआर शुक्ल, उपायुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग, चित्रकूटधाम मंडल, बांदा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें