फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda: नेशनल हाईवे पर युवक को दबंगों ने मारी गोली, बसीउल्ला और दीपक गुप्ता समेत कई पर FIR दर्ज, जांच जारी

Thu, 23 Apr 2026 12:49 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा

सार

Banda News: जिले में नेशनल हाईवे के किनारे युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना मटौंध थाना क्षेत्र के खैराड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास बीती रात हुई, जहां 38 वर्षीय पुष्पेंद्र पर दबंगों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली उसके बाजू में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मटौंध थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे के पास बीती रात दबंगों ने एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए उसे गोली मार दी। घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका उपचार जारी है। घटना खैराड़ा रेलवे क्रॉसिंग के पास की है। जानकारी के मुताबिक, पुष्पेंद्र (38) नाम के युवक पर कुछ बदमाशों ने तमंचे से फायर कर दिया। गोली युवक के बाजू में लगी, जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला चिकित्सालय के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार युवक की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में थाना इंचार्ज इंदल यादव ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर बसीउल्ला गोयरा, दीपक गुप्ता, विनीत शिवहरे समेत कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और हमले के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें