फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: बंद कमरे में महिला का शव लटका मिला, पति से हुआ था विवाद

Tue, 17 Jan 2023 05:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांदा जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र में महिला का शव बंद कमरे में रस्सी से लटका मिला। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। चर्चा है कि रात में किसी बात पर पति से विवाद हुआ था। उधर, मायके पक्ष के लोगों ने ननद-ननदोई की प्रताड़ना से आत्महत्या का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


बिसंडा थाना क्षेत्र के अजीतपारा गांव निवासी सुधा प्रजापति (30) पत्नी मनोज प्रजापति का शव रविवार की सुबह घर के कमरे की धन्नी में फंदे से लटका मिला। आंगन में बेटी आकांक्षा (2) के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो उसे फंदे से लटका देखा। पड़ोसियों ने खपरैल पर चढक़र कमरे की कुंडी खोली। पड़ोस के घर में रहने वाली मृतका की सास को बुलाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव मोच्युरी में रखवा दिया था। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतका के ननदोई भइयालाल निवासी अतर्रा ने बताया कि घर में सास, बहू व तीन बच्चे रहते हैं। पति जून से राजस्थान में मजदूरी कर रहा है। रात में फोन पर उनका किसी बात को लेकर मृतका से विवाद हुआ था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन


उधर, मृतका के पिता रामसजीवन निवासी गौरीखानपुर थाना बबेरू ने बताया कि वर्ष 2012 में सुधा की शादी मनोज के साथ की थी। उन्होंने ननद व ननदोई पर बेटी को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला है। घटना की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें