फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला महिला का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। घर में महिला का शव फंदे से लटका मिला। मृतका के भाई ने बहन को मारपीट कर फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है। भाई ने थाने में पति व देवर के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

कमासिन थाना क्षेत्र के बीरा गांव निवासी सोनी (38) पत्नी राजू द्विवेदी का शव रविवार की शाम कमरे में लगे पंखे के हुक से रस्सी से लटका मिला। मौके से पति और देवर नदारद थे। मृतका के भाई रायबरेली जिले के थाना बदोखर के गांव कुरचंदा मऊ निवासी संतोष और विनोद पांडेय ने बताया कि सोनी की शादी 18 साल पहले बीरा गांव के राजू द्विवेदी से की थी। सोनी के चार बच्चे हैं। बड़ा पुत्र शिवा द्विवेदी (16), शिल्पा द्विवेदी (14), शिवाय (10) व निशी (6) हैं।
बहनोई राजू द्विवेदी जुआ खेलने का आदी है। रविवार की शाम भांजे शिवा ने फोन कर जानकारी दी कि पापा उसकी मम्मी को पीट रहे हैं। इस पर वह बीरा गांव के लिए निकल पड़े। यहां आने पर सोनी का शव फंदे से लटका पाया। संतोष व विनोद ने बताया कि भांजे ने पिता से मां को छुड़ाने के लिए अपना सिर भी आइने से फोड़ लिया था।
विज्ञापन

उन्होंने यूपी-112 पर फोन कर पुलिस को मौके पर भेजा। पुलिस सोनी को लेकर कमासिन सीएचसी गई। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कमासिन थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि पति-पत्नी में देर शाम झगड़ा हुआ था। मायके वाले हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें