फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से पैदल लौट रहे छात्र की वाहन की टक्कर से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल अतर्रा/बदौसा। प्राइमरी स्कूल से पढ़कर पैदल घर जा रहे नौ वर्षीय बालक को वाहन ने टक्कर मार दी। उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बदौसा थाना क्षेत्र के महमदा पुरवा निवासी राकेश कुमार का नौ वर्षीय पुत्र सूरज सोमवार को गांव के पास स्थित प्राथमिक विद्यालय महमदा पुरवा में पढ़ने के बाद छुट्टी में घर जा रहा था। कुछ ही दूरी पर तिराहे पर पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर परिजनों समेत यूपी-112 पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता राकेश कुमार ने बताया कि सूरज कक्षा पांच का छात्र था। दो भाइयों में छोटा था। घटना की जानकारी थाना पुलिस को दी गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वाहन चालक मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें