फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्यूटी से नदारद 38 बीएलओ का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। निर्वाचन कार्य में लगे 38 बीएलओ द्वारा कार्य में रुचि न लिए जाने और बस्ता न उठाने पर सभी का अक्तूबर माह का वेतन रोक दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी उमाकांत त्रिपाठी ने बीएसए को पत्र भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन कार्यालय (पंचायत एवं नगरीय निकाय) द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग के 38 अध्यापक/शिक्षामित्र व अनुदेशकों को निर्वाचन कार्य में लगाया था। इन्हें बीएलओ नियुक्त कर प्रशिक्षण व स्टेशनरी प्राप्त करने के लिए निर्देशित किया गया था। लेकिन यह सभी ड्यूटी से नदारद रहे। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बीएसए को पत्र जारी कर सभी का अक्तूबर माह का वेतन रोक दिया है।
बीएलओ ड्यूटी में लगाए गए 38 सहायक अध्यापकों के वेतन रोकने की कार्रवाई पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने कड़ा विरोध जताया है। जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी का कहना है कि अनुरोध के बाद भी दिव्यांग शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी बीएलओ पद पर लगाना और उन पर कार्रवाई करना संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों से कोई राय नहीं ली गई। विद्यालय में जहां तीन अध्यापक है वहां दो की ड्यूटी लगा दी गई, जबकि निर्वाचन आयोग द्वारा और भी विभाग के नाम दिए हैं, जिनकी ड्यूटी स्थानीय निकाय में बीएलओ के लिए लगाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें