फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : 36 खातों से 19 लाख रुपये निकाले, फर्जीवाड़ा करने वाला बैंक मित्र गिरफ्तार, ग्राहक सेवा बंद किया

विज्ञापन
विज्ञापन
तिंदवारी। आर्यावर्त बैंक शाखा पपरेंदा के ग्राहक सेवा केंद्र को फर्जीवाड़ा करने पर बंद कर दिया गया है। बैंक मित्र बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बैंक मित्र पर 36 खाताधारकों का 19 लाख रुपये निकालने का आरोप है।
विज्ञापन

प्रतिदिन 10 से 12 खाताधारक आर्यावर्त बैंक पपरेंदा में अपना खाता चेक कराने आते हैं। इसमें दो-चार ग्राहक फर्जीवाड़े के शिकार मिल रहे हैं। शाखा प्रबंधक विशाल गुप्ता ने बताया कि निवाइच में 250 खातों का ग्राहक सेवा केंद्र था। इसमें स्कूल के छात्रों के भी खाते थे। बैंक कर्मचारी की टीम निवाइच जाकर मुनादी करवा कर ग्राहकों को बताया गया है। एक सैकड़ा ग्राहकों के खाते चेक करवा रहे हैं। अब तक 36 खाताधारकों के खातों से 19 लाख रुपये फर्जी तरह से निकाला जाना पाया गया है। बैंक मित्र बबलू के खिलाफ पैलानी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। उधर, पैलानी थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि बबलू को गिरफ्तार कर लिया है।
डीएम से जांच की मांग
बुधवार को निवाइच गांव के एक दर्जन खाताधारकों ने डीएम को दिए पत्र में शाखा प्रबंधक पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। वंदना, सोनी, राजाबाबू, लल्लू, रामप्यारी, दुरजी, प्रभात, पान कुमारी, बिटोला, कमलेश ने डीएम से पूरे मामले की जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें