फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : जहां रहती थी दलालों भ़ीड़, वहां पसरा सन्नाटा

विज्ञापन
03 बीएनडीपी09- आरटीओ कार्यालय के आस पास पसरा सन्नाटा - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। संभागीय परिवहन कार्यालय के इर्दगिर्द दलालों का जमघट शनिवार को नहीं दिखा। विभागीय अधिकारियों ने भी सख्ती बरती। अमर उजाला में छपी खबर को संज्ञान लेकर मंडलायुक्त आरपी सिंह ने डीएम अनुराग पटेल को जांच कराकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

परिवहन कार्यालय में वाहन संबंधी कार्यों के लिए रोजाना बड़ी संख्या में वाहन स्वामी और चालक आते हैं। कार्यालय के आसपास ठिकाना बनाए दलाल उन्हें अपने चंगुल में फंसाकर निर्धारित शुल्क से कई गुना ज्यादा पैसा ऐंठ लेते हैं। शनिवार को परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू बांदा में ही थे। खबर छपने के बाद विभागीय अधिकारियों ने कार्यालय से लेकर आसपास छानबीन की। अनावश्यक लोगों को वहां से चलता कर दिया। अफसरों के तेवर देखकर दलाल नदारद रहे।
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी शंकरजी सिंह का कहना है कि परिवहन कार्यालय से संबंधी सभी कार्य अब ऑनलाइन हो चुके हैं। ऐसे मे दलाल या बिचौलियों की दाल ज्यादा नहीं गल पा रही है। लोगों को इनके झांसे में नहीं आना चाहिए। दलालों को कई बार खदेड़ा जा चुका है। जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर कार्रवाई का अनुरोध किया जा चुका है। उन्होंने वाहन स्वामी और चालकों से अपील की कि किसी भी कार्य के लिए अवांछिततत्वों से संपर्क न करें। सीधे कार्यालय में संबंधित पटल या अधिकारियो से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें