बबेरू। कस्बे के गल्ला मंडी में पल्लेदारों ने पल्लेदारी बढ़ाए जाने की मांग को लेकर रविवार को फिर से किसानों का धान उठाना बंद कर दिया। सूचना पर एसडीएम रावेन्द्र सिंह, सीओ राकेश सिंह, मंडी सचिव दिलीप कुमार, कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह मौके पर पहुंचे।
पल्लेदारों और व्यापारियों को समझाने का प्रयास किया। मजदूर संघ के अध्यक्ष जगरूप भास्कर ने कहा कि तीन दिन पहले ज्ञापन देकर पल्लेदारी बढ़ाए जाने की मांग की थी। जो अब तक पूरी नहीं हुई है। इसके चलते पल्लेदारों ने धान उतारना बंद कर दिया है।
एसडीएम ने कहा जिनको काम करना है करें, अन्यथा मंडी गेट के बाहर रहें। व्यापारियों से कहा कि पल्लेदारों को तैयार कर किसानों का धान खरीदा जाए अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद व्यापारियों ने किसी तरह काम शुरू कराया। संवाद