कमासिन। थाना क्षेत्र के अमेढ़ी गांव के अंश मोंगरिहा पुरवा में कुत्ता काटने के विवाद में हुए खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों से एक महिला व एक पुरुष की मौत हो गई थी। पुलिस ने धारा बढ़ाकर तीन हत्यारोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया।
अमेढ़ी गांव के अंश मोंगरिहा पुरवा में सप्ताह पूर्व गांव के तेजनिया उर्फ छोटकी (65) पत्नी देवराज की नातिन को कुत्ते द्वारा काट लेने पर पड़ोसी संपत और देवराज के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। इसमें दोनों पक्षों में 16 लोग घायल हुए थे।
दोनों पक्षों की ओर से एक पक्ष के 16 और दूसरे पक्ष के 12 लोग नामजद किए गए थे। अस्पताल में इलाज के दौरान संपत पक्ष से लल्लू (70) व देवराज पक्ष से तेजनिया उर्फ छोटकी की जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। पुलिस ने रिपोर्ट में धारा बढ़ाई थी।
दांदौ चौकी प्रभारी ईश्वरचंद्र ने रविवार को कुल्लूपुर तिराहे के पास से तीन हत्यारोपियों सुभाष निषाद (55), राज केशातंर (28) और अजय (27) को गिरफ्तार कर लिया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि तीनों हत्यारोपियों को जेल भेजा गया है।