फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: अब तक नहीं आई वैक्सीन, मंडरा रहा खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज बढ़ने के साथ ही कोरोना का खतरा मंडरा रहा है। लगभग एक पखवाड़े से चित्रकूटधाम मंडल में कोरोनारोधी वैक्सीन नहीं है। सीएचसी-पीएचसी में भी लगभग स्टॉक खत्म होने को है। कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने के साथ दूसरी और सतर्कता डोज लगवाने वालों की भीड़ लगने लगी है, लेकिन वैक्सीन उपलब्ध न होने से उन्हें लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मंडल के चारों जिलों में लगभग 3.60 लाख लोग ऐसे हैं, जिन्हें अब तक दूसरी डोज नहीं लगी। लगभग चार लाख लोगों को सतर्कता डोज भी लगनी है। ऐसे में वैक्सीन की कमी भारी पड़ सकती है। वहीं 12 से 14 वर्ष और 15 से 18 वर्ष उम्र के लगभग 50 हजार लोग ऐसे हैं, जिन्हें अब तक पहला टीका भी नहीं लगा। कोरोना संक्रमण के खतरे को लेकर वह भी टीकाकरण केंद्रों में दौड़ लगा रहे हैं।
अपर निदेशक (स्वास्थ्य एवं चिकित्सा) डॉ. वीपी द्विवेदी ने बताया कि सीएचसी और पीएचसी में उपलब्ध वैक्सीन लगाई जा रही है। फिलहाल स्टॉक में वैक्सीन नहीं है। शासन और उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर वैक्सीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है। चारों जिलों के लिए लगभग चार लाख डोज मांगी गई है। जल्द ही वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी। बांदा समेत चित्रकूट, महोबा व हमीरपुर में वैक्सीन भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें