फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: दो इंस्पेक्टर समेत दो थानाध्यक्षों को नई जगह तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बुधवार को देर शाम दो इंस्पेक्टर समेत दो थानाध्यक्षों को नई जगह तैनाती दी है। इसके अलावा एक एसआई को थाने की कमान और पुलिस लाइन से तीन एसआई को नगर व देहात कोतवाली भेजा है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष मटौंध अर्जुन सिंह को थाने से हटाकर अपना वाचक बनाया है। पुलिस लाइन से इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह को डीसीआरबी/साइबर सेल का प्रभारी बनाया गया। थानाध्यक्ष चिल्ला एसआई नंदराम प्रजापति को मटौंध थाने की कमान सौंपी है।
चौकी प्रभारी मर्दन नाका एसआई प्रभुनाथ सिंह को चिल्ला थानाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा पुलिस लाइन से एसआई अशोक कुमार व एसआई इंद्रबली यादव को थाना कोतवाली देहात और एसआई शिवरतन गुप्ता को थाना कोतवाली नगर में भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें