फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: रोजगार मेला से 30 युवक-युवतियों को हाथ लगी मायूसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेले में 30 युवाओं के मायूसी हाथ लगी। 45 युवक-युवतियों में दो प्राइवेट कंपनियों ने सिर्फ 15 युवाओं का चयन किया। इन्हें जॉब संबंधी नियुक्ति पत्र सौंपे। मायूस बेरोजगारों ने अगली बार फिर साक्षात्कार में शामिल होने की बात कही है।
विज्ञापन

मंडलीय क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन हुआ। सिर्फ दो कंपनियों ने शिरकत की। इसमें एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और ब्राइट फ्यूचर आर्गेनिक प्राइवेट लिमिटेड शामिल हुईं। इनके प्रतिनिधियों ने युवाओं का साक्षात्कार लिया। लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने लाइफ मित्र के लिए तीन और आर्गेनिक कंपनी ने ब्लाक व फील्ड आफीसर पद पर 12 युवाओं का चयन किया।
सहायक निदेशक ने बताया कि रोजगार मेले में 45 युवा शामिल हुए। इनमें 15 बेरोजगारों का रोजगार के लिए चयन हुआ। शेष युवक-युवतियों को अगली बार होने वाले रोजगार मेले में बुलाया जाएगा। कार्यालय में पंजीकृत युवाओं को जॉब दिलाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

एसबीआई इंश्योरेंस के भर्ती अधिकारी गौरव दत्त और आर्गेनिक कंपनी के अधिकारी सदन बाथम ने साक्षात्कार लिया। उन्होंने चयनित युवक-युवतियों को वेतन, भत्ते, अवकाश समेत अन्य सुविधाओं की जानकारी दी। उनकी शंकाओं का भी समाधान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें