नरैनी। बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत हो गई। दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। कोई बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
कालिंजर थाना क्षेत्र के फतेहगंज मार्ग में सढ़ा गांव के पास शनिवार को शाम दो बाइकें आमने-सामने टकरा गई। दोनों बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर सढ़ा पुलिस चौकी प्रभारी मणीशंकर ने एंबुलेंस की मदद से उन्हें सीएचसी पहुंचाया।
यहां डाक्टर ने सढ़ा गांव निवासी सनी (26) पुत्र दादू को मृत घोषित कर दिया। उसके सिर पर गंभीर चोट थी। इसी के साथ बाइक में सवार नौगवां (कालिंजर) गांव निवासी शिवम (25) पुत्र अशोक और दूसरी बाइक पर सवार ढोलबजा गांव निवासी महेंद्र (19) पुत्र भरत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।