फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने फांसी लगाई, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 14 Sep 2022 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media
विज्ञापन

बांदा जिले में आर्थिक तंगी से परेशान किसान ने घर के बाहर खेत में पेड़ से लटक कर जान दे दी। बताया जा रहा है कि किसान ने आर्थिक तंगी की वजह से जान दी है। तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव निवासी भैरम (60) बुधवार की सुबह खेत जाने की बात कहकर घर से निकल गए।

विज्ञापन


साफी (गमछा) का फंदा बनाकर खेत में खड़े बबूल के पेड़ में बांधकर खुदकुशी कर ली। दिन निकलने पर खेत जा रहे चरवाहों ने फंदे पर लटकता देखकर परिजनों को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पेड़ से उतराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बेटे भोला का कहना है पिता बीमार रहते थे। महज सवा बीघा जमीन है। खेती करने के लिए गांव में कई लोगों से उधार रुपये लिए थे। आए दिन लोग तगादा करने आते थे। आर्थिक तंगी से परेशान होकर पिता ने जान दे दी। पांच बेटों में चार बाहर सूरत में मजदूरी करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें