फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: एसजीएसटी छापों को लेकर भड़के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। एसजीएसटी के लगातार चल रहे छापों से व्यापारियों में रोष पनप रहा है। जिला उद्योग व्यापार मंडल बैनर तले व्यापारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपकर तत्काल एसजीएसटी छापे रोकने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

व्यापारियों ने कहा है कि एसजीएसटी छापों से व्यापारियों में दहशत है। सर्वे और छापों से इंस्पेक्टर राज और भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलेगा। व्यापारी समाज का उत्पीड़न होगा। यह भी कहा कि कई दशकों से सर्वे बंद था, लेकिन विशेष अनुसंधान शाखा की शिकायत पर सर्वे का कानून एसजीएसटी में है।
सभी बाजारों में चल रहे जनरल सर्वे से व्यापारी भयभीत और परेशान हैं। शीघ्र छापा कार्रवाई रोककर राहत प्रदान करने की मांग की। जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश सराफ, नगर अध्यक्ष संतोष अनशनकारी, शिवपूजन गुप्ता, प्रेम गुप्ता, कमलेश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, संजय, संतराम सोनी, संतोष कुमार गुप्त, स्वदेश गौरव शिवहरे, निर्भय सिंह मोंटी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें