फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: शहर के 3 प्रतिष्ठानों समेत मंडल की 9 फर्मों में छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल में वस्तु एवं सेवाकर (स्टेट जीएसटी) की छापेमारी लगातार तीसरे दिन भी जारी रही। गुरुवार को 12 टीमों ने चारों जिलों में नौ प्रतिष्ठानों में छापे मारे। इनमें बांदा के तीन प्रतिष्ठान शामिल हैं। टैक्स चोरी की आशंका पर उनके दस्तावेज, लैपटॉप और कंप्यूटर हार्डडिस्क अपने कब्जे में ले ली। टीमों ने बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की संभावना जताई है।
विज्ञापन

गुरुवार को शहर मुख्यालय में लोहिया पुल के पास स्थित हार्डवेयर सेंटर और अलीगंज स्थित स्क्रैप एंड रद्दी डीलर व पैलानी कस्बे में ट्रेडिंग फर्म पर एसजीएसटी की टीम ने अलग-अलग छापा मारा। 7 से 9 घंटे तक जांच की। फर्म से संबंधित सभी दस्तावेज और लैपटॉप आदि अपने कब्जे में ले लिए। जांच के दौरान टीम ने फर्म मालिक और कर्मियों के मोबाइल बंद कराकर अपने पास रख लिए थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस भी मौजूद रही।
चित्रकूटधाम मंडल के ज्वाइंट कमिश्नर राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि इसके अलावा अन्य टीमों ने हमीरपुर जिल में तीन, महोबा शहर में एक और चित्रकूट में दो प्रतिष्ठानों पर भी छापे मारे। घंटों की छानबीन में अधिकतर व्यापारी खरीद और बिक्री से संबंधित पूरे अभिलेख उपलब्ध नहीं करा सके।
विज्ञापन

न ही स्टॉक के बारे में सही जानकारी दे पाए। फर्मों में जो भी दस्तावेज उपलब्ध थे उन्हें टीमों ने जांच के लिए कब्जे में ले लिए हैं। टैक्सी चोरी उजागर होने पर उन्हें नोटिस दिया जाएगा। टैक्स की भरपाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें