20 बीएनडीपी 09 पुलिस मुठभेड़ में घायल बदशाम सलमान
- फोटो : BANDA
बांदा/खप्टिहा कलां। चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा और महाकालेश्वर के बीच पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। दोनों ओर से हुई फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोल लग गई। पुलिस ने घायल बदमाश सहित तीन को दबोच लिया। इनको जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।
शनिवार की रात करीब छह बजे चिल्ला थाना पुलिस पपरेंदा के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक बुलेट पर सवार तीन बदमाश पैलानी की ओर जा रहे थे। पुलिस ने रोका तो भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो कुछ दूरी पर बदमाशों ने बुलेट को छोड़ दिया और झाड़ियों मे छिपकर पुलिस पर गोली चला दी। जवाबी गोलीबारी में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। अन्य भागने लगे। पुलिस ने तीनों को घेरकर पकड़ लिया।
एएसपी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि पुलिस की जवाबी फायरिंग में सलमान खान (26) पुत्र अल्ताफ निवासी बरसड़ा (गिरवां) घायल हो गया। पुलिस ने सलमान सहित दो अन्य बदमाश अरविंद, महेश विश्वकर्मा निवासी कोर्रही (बिसंडा) को घेरकर पकड़ लिया।
पकड़े गए बदमाशों ने 11 अगस्त को चिल्ला थाना क्षेत्र में बिजली कर्मी बनकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा बबेरू में भी दो घटनाएं कर चुके है। इनके पास से लूट का सोने, चांदी सामान व तमंचा बरामद हुआ है। मुठभेड़ के दौरान चिल्ला थाना प्रभारी आनंद कुमार, पपरेंदा चौकी प्रभारी राजेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।