फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : बिजली गिरने से तीन की मौत, अब तक 11 की गई जान,

विज्ञापन
Banda: Three died due to lightning, so far 11 lives, - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा/खप्टिहा कलां। बिजली गिरने से महिला और दो किसानों की मौत हो गई। मरने वालों की संख्या बढ़कर 11 पहुंच गई है। अलोना गांव में भी बिजली से एक किसान व दो चरवाहे गंभीर रूप से झुलस गए। इन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के गुमाई गांव में सोमवार को दोपहर बारिश के साथ बिजली गिर गई। खेत में बेड़ की रखवाली कर रही महिला सुंता देवी (48) पत्नी भरोसा प्रसाद और किसान गंगादीन (23) चपेट में आ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ दूर स्थित खेत में मौजूद ग्राम प्रधान महेश यादव (25) और भरोसा (45) पुत्र राम कोरी झुलस गए। दोनों बेहोश हो गए। सभी को प्राइवेट वाहन से सीएचसी पहुंचाया। वहीं, पैलानी थाना क्षेत्र के अलोना गांव में बिजली की चपेट में आकर दयालु (35) और मोहन (65) गंभीर रूप से झुलस गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दयालु की मौत हो गई। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि दोनों बकरियां चरा रहे थे। बारिश शुरू होने पर पेड़ के नीचे खड़े हो गए। डीएम अनुराग पटेल के निर्देश पर राजस्व कर्मियों ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
24 घंटे में सात की गई जान
सीएचसी में मृतकों और झुलसे किसानों के परिजनों व ग्रामीणों के इकट्ठा होने से अफरातफरी का माहौल हो गया। अस्पताल प्रशासन ने समझाकर ग्रामीणों को बाहर किया। पिछले 24 घंटे में बिजली से सात की मौत हुई। एक सप्ताह में 10 किसानों की जान गई। इनमें एक किशोरी समेत तीन महिलाएं शामिल हैं।
विज्ञापन

डेढ़ वर्ष पूर्व हुई थी गंगादीन की शादी
बिजली गिरने से जान गंवाने वाले गंगादीन की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व नरैनी तहसील के महुराई गांव की आरती के साथ हुई थी। परिजनों ने बताया कि खेतीबाड़ी करके गुजर बसर कर रहा था। उसके एक वर्ष की पुत्री है। वहीं मृतक महिला किसान सुंता अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गईं। राजस्व अधिकारियों ने नियमानुसार मदद का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें