फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : पत्नी को थप्पड़ मार फंदे पर झूला बाइक मिस्त्री, पिछले माह हुई थी शादी, शराब का था आदी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। पत्नी को थप्पड़ मारने के बाद बाइक मिस्त्री फंदे पर झूल गया। परिजनों ने मुताबिक पिछले माह शादी हुई थी। वह शराब का आदी बताया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के शंकर नगर में सुधीर (28) पुत्र स्वर्गीय हरपाल धुरिया ने रविवार की रात कमरे में दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। सोमवार को सुबह खिड़की से बहन लक्ष्मी ने शव लटका देखा। दरवाजे भिड़े थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उसके भाई श्याम बिहारी धुरिया ने बताया कि सुधीर कालूकुआं में बाइक मरम्मत की दुकान किए था। रात को घर लौटा तो पत्नी खुशबू सो रही थी। इस पर उसने पत्नी के गाल पर थप्पड़ मार दिया और खाना मांगा। खुशबू ने यह बात अपनी सास लीला देवी को बताई। इस पर उसने डांट दिया और बहू खुशबू को अपने साथ लिटा लिया। सुधीर ने खुद खाना परोसा और कमरे में चला गया। तभी आत्मघाती कदम उठा लिया। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि वह शराब का लती था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवी मंदिर में की थी शादी
बांदा। बाइक मैकेनिक सुधीर की शादी पिछले माह 6 जून को हुई थी। भाई ने बताया कि रीवन करहिया गांव की खुशबू का परिवार बेहद गरीब है। मौदहा स्थित एक देवी मंदिर में दोनों की शादी हुई थी। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें