फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : घर के ताले तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
चोरों द्वारा कमरे में बिखेरा गया सामान दिखाती गृह स्वामिनी रहिशिया। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
नरैनी। घर के ताले तोड़कर चोरों ने आठ लाख रुपये समेत लाखों कीमत के जेवर पार कर दिए। घटना के वक्त घर में कोई नहीं था। गृह स्वामिनी ने पुलिस को बताया कि रुपये भागवत कथा और मकान निर्माण के लिए रखे थे।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के अतर्रा रोड निवासी रहिशिया पत्नी स्व. लक्ष्मी नारायण अपनी बेटी मीना के घर में रहती हैं। मीना दिल्ली में है। रहिशिया मंगलवार को मसुरी गांव गईं थी। घर में ताले पड़ थे। शनिवार को सुबह पड़ोस में रह रही दूसरी बेटी सुमन ने घर के ताले टूटे देखे तो मां रहिशिया व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
मुख्यालय से पहुंची फोरेंसिक टीम ने नमूने लिए। वृद्धा रहिशिया ने बताया कि चोरों ने सारा सामान कमरे में बिखेर दिया। आठ लाख रुपये से भरा बैग चोर ले गए। बेटी मीना के जेवर भी अलमारी में रखे थे। उसे भी चोर उठा ले गए। सोने-चांदी के जेवरों की कीमत लाखों रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच की जा रही है। चोरों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें