फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त करें प्रधानमंत्री मोदी

विज्ञापन
रामजन्म भूमि प्रमुख व पूर्व सांसद राम विलास वेदांती। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसंख्या कानून नियंत्रण और समान नागरिकता संहिता लागू करें। अल्पसंख्यक का दर्जा समाप्त किया जाए। देश और प्रदेश में अल्पसंख्यक अब बहुसंख्यक हो गए हैं। यह बात राम जन्म भूमि प्रमुख और अयोध्या के पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने कही।
विज्ञापन

शनिवार को वह यहां सिविल लाइन स्थित समाजसेवी राजू द्विवेदी के घर आए थे। मीडिया से बातचीत में वेदांती ने कहा कि तीन फीसदी से कम संख्या वालों को अल्पसंख्यक का दर्जा दिया जाता है। अब अल्पसंख्यकों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में इनकी संख्या 20 फीसदी हो गई।
केरल में बहुसंख्यक हो गए। अन्य प्रदेशों का भी यही हाल है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल की भी जमकर सराहना की। वेदांती ने कहा कि योगी के बुल्डोजर के डर से अपराधी और आतंकवादी पस्त और शांत हैं। आतंकवादी गतिविधियां भी काबू हैं। देर शाम जन्मभूमि प्रमुख ओरछा में आयोजित होने वाले आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें