फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: किसान का शव फंदे से लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। देहात कोतवाली क्षेत्र के लुकतरा गांव में गुरुवार की शाम किसान धर्मेंद्र (22) का शव घर में पंखे से लगे छल्ले में फंदे से लटका मिला। घटना के समय घर में कोई नहीं था। शाम को खेत से लौटे भाइयों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

पिता सुरेंद्र का कहना है कि उसने जान किस वजह से दी, यह पता नहीं है। धर्मेंद्र तीन भाइयों में बड़ा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। खेती-किसानी करता था। इंस्पेक्टर मिथलेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें