फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: खेत में पानी लगाने गए किसान की हालत बिगड़ी मौत

विज्ञापन
फोटो 08 बीएनडीपी 12- किसान राजकरण। फाइल फोटो। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
कमासिन (बांदा)। फसल में पानी लगाने गए किसान की खेत में हालत बिगड़ गई। वह खेत से घर लौटा तो उसके सीने में तेज दर्द उठा। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सर्दी से मौत होने की आशंका जताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमेढी गांव निवासी राजकरण (62) शनिवार की देर शाम अपने पुत्र बबलू सिंह (30) के साथ खेत में पानी लगाने गया था। देर रात अचानक सीने में दर्द उठा। परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
बड़े बेटे बबलू ने बताया कि पिता के 12 बीघा खेती है। दो पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। इनमें चार की शादी हो चुकी हैं। घर में मां मीना है। कमासिन थानाध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजन सर्दी लगने से मौत होने की आशंका जता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें