फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Banda News: श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं ने मोह लिया भक्तों का मन

विज्ञापन
कथा के दौरान बाल लीला का मंचन करते बच्चे और उपस्थित महिला श्रद्धालु। - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बाबा तालाब में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन हुआ। आकर्षक वेशभूषा में सजेधजे बच्चों ने माखन चोरी सहित भगवान की बाल लीलाओं का मंचन किया। भजनों पर भक्त जमकर थिरके।
विज्ञापन

व्यास पीठ भगवताचार्य देवशरण त्रिपाठी महाराज ने भगवान कृष्ण की बाल लीला, माखन चोरी, गोवर्द्धन पूजा और छप्पन भोग का वर्णन किया। कहा कि भगवान पूतना वध किया। प्रभु शंकर को दर्शन दिए। सकटासुर, असुर तृणावर्त का वध किया।
कालिया नाग पर कृपा की। माखन चोरी की लीला सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। कथा समापन पर छप्पन भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया। भजनों पर महिला-पुरुष श्रद्धालु थिरकते रहे।
विज्ञापन

जयकरण यादव ने बताया कि कथा का समापन सात दिसंबर को हवन पूजन के साथ होगा। भंडारा किया जाएगा। कमलेश कुमार, गिरिजाशरण तिवारी, रमेशचंद्र, राहुल द्विवेदी, देशराज, राघव, राजाराम, मोहन साहू, आकाश ओमर, रमन सिंह ने व्यवस्था संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें