बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के आजाद नगर मोहल्ले में घर के अंदर किशोरी फंदे से लटकी मिली। पिता ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मोहल्ला निवासी अमृता साहू (14) पुत्री कामता साहू एचएल इंटर कॉलेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। बुधवार की शाम उसने कमरे में दरवाजा बंद कर रस्सी से पंखा में फंदा लगा लिया।
कुछ देर में बाहर से आए पिता ने किसी तरह दरवाजा खोल कर उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टरों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि किस कारण से उसने फंदा लगाया यह नहीं पता। शव मोर्चरी में रखवाया गया है।