फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों में और मिले डिप्थीरिया के लक्षण

विज्ञापन
फोटो 12 बीएनडीपी 03- जिला अस्पताल में भर्ती मीना। संवाद - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। बच्चों में डिप्थीरिया का संक्रमण बढ़ता ही रहा है। मंगलवार को डिप्थीरिया से एक बच्चे की मौत हो गई थी। बुधवार को तीन और बच्चे बुखार और गले में दर्द की शिकायत पर भर्ती कराए गए। डॉक्टरों ने डिप्थीरिया के लक्षण मानते हुए भर्ती कराया है।
विज्ञापन

तीन और बच्चे भर्ती होने पर डिप्थीरिया वार्ड में बच्चों की संख्या 11 हो गई है। बुखार, सर्दी से पीड़ित 10 बच्चों को चिल्ड्रेन और ट्रॉमा सेंटर में बने वार्ड में भर्ती किया गया है। जिला अस्पताल की ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ व ईएनटी विशेषज्ञ के कक्षों में बच्चों की भीड़ रही। यहां 110 बच्चे देखे गए। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि ज्यादातर बच्चे बुखार, खांसी से पीड़ित हैं। इन्हें चिल्ड्रेेन वार्ड में भर्ती कराया गया है।
ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. ईशान का कहना है कि दो दिन में तीन बच्चे मीना (10) समगरा, सागर (9), सोम (5) पहरा गौरिहार मध्य प्रदेश में डिप्थीरिया के लक्षण मिले हैं। इनके गले में दर्द, तेज बुखार, गले में सूजन थी। डिप्थीरिया वार्ड में भर्ती कर इलाज कराया जा रहा है। उधर, बुधवार को ट्रामा सेंटर में छह बच्चे बुखार से पीड़ित आए। इन्हें बाल रोग विशेषज्ञ को रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

डिप्थीरिया बैक्टीरिया जनित बीमारी
डॉ. विनीत ने बताया कि डिप्थीरिया बैक्टीरिया जनित बीमारी है। रोगी के खांसने, छींकने के दौरान एक व्यक्ति से दूसरे तक यह फैलती है। इस बीमारी में तेज बुखार, गले में खराश, सूजन, भोजन निगलने में व सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। जिस बच्चे में डिप्थीरिया के लक्षण हों, उसे अलग कमरे में रखें। मास्क का प्रयोग करें। अन्य बच्चों के संपर्क से दूर रखें। खाने में तरल पदार्थ दें।
लापरवाही से होता है डिप्थीरिया
जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसएन मिश्रा का कहना है कि अभिभावकों की लापरवाही का परिणाम बच्चों को भुगतना पड़ता है। जिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में बच्चों को डिप्थीरिया के तीन टीके लगते हैं। जो डेढ़, ढाई और साढ़े तीन महीने में लगते हैं। इसके बाद डेढ़ साल व पांच साल में बूस्टर डोज लगती है, लेकिन अभिभावक टीका लगवाने में लापरवाही बरत रहे हैं।

फोटो 12 बीएनडीपी 04- जिला अस्पताल में भर्ती सोम। संवाद- फोटो : BANDA

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें