फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : 50 हजार रुपये के लेन-देन में दोस्त को चाकू मारा...

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा। 50 हजार रुपये के लेन-देन में दो दोस्तों में विवाद हो गया। दोस्त ने युवक को पत्थर मारकर लहूलुहान कर दिया तो दूसरे ने पेट में चाकू घोंप दिया। दोनों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। चाकू लगने से घायल युवक के भाई ने तीन भाइयों समेत चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अपनी निगरानी में आरोपी का इलाज करा रही है।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र में कस्बा निवासी कृष्णाचरण उर्फ काली त्रिपाठी (24) गुरुवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सब्जी लेने गया था। तभी गांव के ही साथ्ी राज उर्फ भुरू तिवारी से विवाद हो गया। कृष्णाचरण ने उसके सिर पर पत्थर मार दिया। वह लहूलुहान हो गया।
राज तिवारी ने भी उसके पेट में चाकू घोंप दिया। पेट में गहरा घाव होने से काली गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया और परिजन को जानकारी दी। भाई हिमांशु त्रिपाठी ने बताया कि कृष्णाचरण के शरीर में चाकू के कई घाव हैं।
विज्ञापन

हमले में आरोपी और उसके दो भाइयों समेत चार लोग शामिल रहे। बताया कि पांच माह पूर्व आरोपी ने उसके भाई को 50 हजार रुपये उधार दिए थे। रुपये की मांग कर रहे थे। न देने पर हमला किया। थाना इंस्पेक्टर ओमशंकर शुक्ला ने बताया कि राज तिवारी सहित उसके भाई सर्वेश व बृजेश तिवारी और मोनू के विरुद्ध जानलेवा हमले समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी राज अपराधी है। उसके विरुद्ध थाने में कई केस दर्ज हैं। पुलिस निगरानी में उसका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें