फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : संदिग्ध हालात में साफ्टवेयर इंजीनियर की मौत

विज्ञापन
Banda: Software engineer dies in suspicious circumstances - फोटो : BANDA
विज्ञापन
बांदा। संदिग्ध हालात में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का शव घर के बाहर मिला। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छोटी बाजार निवासी रितिक जैन (26) पुत्र मनोज कुमार का शव बुधवार की सुबह घर के दरवाजे पर पड़ा था। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। चाचा मनीष ने बताया कि वह हाईस्कूल और इंटर का टॉपर छात्र था। रितिक पूना की प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर था। घर से कंपनी का कामकाज करता था।
पिछले कुछ दिनों से वह परेशान था। पैरों में दर्द होने के कारण आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। डॉक्टरों से इलाज करा रहा था। घर में वृद्ध दादी और बीमार मां रहती हैं। पिता की दो साल पहले मौत हो चुकी है। रात में घर से निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह देखा तो घर के दरवाजे पर उसकी लाश पड़ी थी । दो भाइयों में वह बड़ा है। छोटा भाई दिल्ली में रहकर सीए की तैयारी कर रहा है। आरोप लगाया कि किसी ने उसकी हत्या कर शव फेंका है। पुलिस से जांच की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें