फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बांदा : कान्हा गोशाला में भूख से छह मवेशी मरे, कौवे नोच रहे लाश, सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदा/अतर्रा। अतर्रा कस्बे के कान्हा गोशाला में दो दिन में 6 मवेशी मर गए। गोशाला के कर्मचारियों ने भूसा भंडार गृह में शव छिपा दिए। ये शव कौवे और दूसरे जानवर नोच रहे हैं। बताया जा रहा है कि इनकी मौत भरपेट चारा नहीं मिलने से हुई है। गुरुवार की देर रात सोशल मीडिया में एक साथ इतने अधिक मवेशियों के मरने का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। सुरक्षा के लिए गोशाला में छह पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में कुल 308 स्थायी व अस्थायी गोशालाएं हैं। इनमें 50 हजार से अधिक मवेशी होने का दावा किया जा रहा है। जिले के सबसे बड़े नगर पालिका क्षेत्र के बदौसा रोड पर संचालित कान्हा गोशाला चर्चित है। लेकिन, यहां की हालत बहुत खराब है। यहां 300 मवेशियों के रखने की क्षमता है। इस समय यहां 277 मवेशी हैं। इसके बावजूद यहां मवेशियों की तड़प तड़प कर मौत हो रही है। मवेशियों के मरने की घटना बुधवार और गुरुवार की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में मवेशियों के मरने के बाद उनकी दुर्गति दिखाई दे रही है। जानवर और पक्षी उनके अंगों को नोच रहे हैं।
पशु चिकित्सक लघुचंद्र अहिरवार ने कहा, अधिशासी अधिकारी जिम्मेदार
सवाल : आखिर गोशाला में क्यों मर रहे मवेशी?
जवाब : गोशाला में पशुओं को पर्याप्त भूसा नहीं मिल रहा है। पिछले एक हफ्ते से गोशाला में जानवर बिना चारा और राशन के तड़प रहे हैं। इसका वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है। मवेशियों के मामले में पशु चिकित्सक ने इसके लिए अधिशासी अधिकारी को जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

सवाल : बरसात के मौसम में मवेशियों की अधिक मौतें क्यों होती हैं?
जवाब : बारिश में गोशालाओं में मवेशियों के लिए व्यवस्था ठीक नहीं रहती है। कहीं बांधने की कमी तो कहीं दलदल होने से फिसल कर मवेशी गिरकर चोटिल हो जाते हैं। समय से इनका इलाज नहीं होने से ये बीमार होने लगते हैं।
सवाल: गोशालाओं के लिए क्या तैयारी होनी चाहिए?
जवाब: गोशालाओं में बेहतर टिन शेड होना चाहिए। जहां भी गड्ढे हैं, उनको भरवा दिया जाए, ताकि बरसात के समय दलदल न बनने पाए। समय पर पशुओं को चारा आदि दिया जाना चाहिए।
-------------------------
- मैं जनपद के बाहर हूं। मेरी माताजी अस्वस्थ हैं, उन्हीं की देखरेख में लगा हूं। इसके लिए बाकायदा अवकाश लिया है। - राम सिंह, अधिशासी अधिकारी
---------------------------
भाजपा मंडल अध्यक्ष ने प्रदेश अध्यक्ष को भेजा वीडियो
भाजपा मंडल अध्यक्ष वेद निराला अपने सहयोगी मंडल महामंत्री दीनदयाल द्विवेदी और मीडिया प्रभारी सुरेंद्र सिंह के साथ गुरुवार की शाम करीब छह बजे गोशाला पहुुंचे। यहां की दयनीय हालत का वीडियो बनाकर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सहित सोशल मीडिया में वीडियो को वायरल कर दिया। वेद ने कहा कि प्रशासन सरकार को गुमराह कर रहा है। अब पूरे मामले से सीएम को अवगत कराया जाएगा। बताया कि यहां पर उन्होंने भूसा भंडार गृह व खुले मैदान पर अलग-अलग जगहों पर मृत पड़े छह मवेशी देखे। इनकी आंखों को चील, कौवे नोच कर खा गए थे और गायों की आंखों से खून निकल रहा था।
वर्जन
छह पशुओं की भूख से तड़पकर मौत होने की जानकारी मिली है। नगर पालिका से पूरी जानकारी मांगी गई है। जांच कराकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सुरक्षा की दृष्टि से कान्हा गोशाला की निगरानी में छह पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। - विकास यादव, नगर पालिका प्रशासक व एसडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें