अतर्रा (संवाद)। बासी खाना खाने से बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां और भाई व बहन का सीएचसी में इलाज चल रहा है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत रहुसत तेंदुही में रामकेश साहू सूरत में मजदूरी करते हैं। गुरुवार की सुबह पत्नी रिंकी (40), पुत्र नीरज (13), सपना (14), साधना (8) ने एक दिन पहले बने बासी चावल खा लिए। कुछ ही देर में सभी को उल्टी दस्त शुरू हो गए। वे अचेत हो गए। पड़ोसियों की सूचना पर ग्राम प्रधान अशोक सिंह ने सभी को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने साधना को मृत घोषित कर दिया।
सीएचसी प्रभारी डॉ. देव तिवारी ने बताया कि अन्य का इलाज किया जा रहा है तबियत में सुधार है। बासी खाना खाने से फूड प्वाजनिंग हो जाता है। इससे बचना चाहिए। उधर, गांव में डायरिया को फैलने से रोकने के लिए डीडीटी का छिड़काव कराने के साथ ही घर-घर दवा वितरित की गई।