खत्री पहाड़ (बांदा)। क्षेत्र में अभी भी किसानों को भरपूर डीएपी नहीं मिली है। इसके चलते सोमवार को ग्राम देवीजी शेरपुर सहकारी समिति के बाहर डीएपी लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसके चलते पुलिस की मौजूदगी में डीएपी का वितरण कराना पड़ा। कई किसानों को डीएपी नहीं मिली। इससे उन्हें निराश लौटना पड़ा।के ग्राम देवीजी शेरपुर में प्रभारी सुशील कुमार मिश्रा ने बताया कि हर किसान को खाद की अधिक मात्रा में चाहिए है।
इतनी डीएपी ऊपर से नहीं मिल पा रही है कि हम सभी किसानों को उनकी डिमांड के अनुसार दे सकें। कहा कि भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस बुलाकर वितरण कराना हमारी मजबूूरी है। भीड़ इतनी अधिक है कि विवाद होने की स्थिति आ जाती है। बताया कि जितनी डीएपी मिली है, उसकी मात्रा के अनुसार किसानों को वितरण कर रहे हैं।
राधेश्याम, हरवंश, श्रीराम व अन्य किसानों का आरोप है कि समिति संचालक अपनी पहचान के लोगों को भरपूर डीएपी दे रहे हैं। इसके चलते हम लोगों को डीएपी अभी तक नहीं मिल पाई है।
बताया कि दो दिन से हम लोग लाइन में लग रहे हैं। नंबर आने तक शाम हो जाती है। हमें यह कहकर अगले दिन आने को कहा जाता है कि अब डीएपी समाप्त हो गई है। सेंटर प्रभारी ने बताया कि आरोप निराधार हैं। नियमानुसार ही डीएपी का वितरण किया जा रहा है।