बांदा। बड़ोखर बुजुर्ग राजकीय हाईस्कूल में शीतकॉलीन खेलो इंडिया प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आशीष और बालिका वर्ग में आराधना प्रथम रहीं। ऊंची कूद में रिंकू और गोला फेंक में अभिषेक प्रथम रहे। अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। विजेता प्रतिभागियों को प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्र ने पुरस्कृत किया।
फिट इंडिया सप्ताह के तहत राजकीय हाईस्कूल बड़ोखर बुजुर्ग में सोमवार को शीतकालीन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 200 मीटर दौड़ में आशीष प्रथम, ओमकार द्वितीय और अंकित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबॉल प्रतियोगिता में टीम ए विजेता रही। डिस्कस थ्रो में रिंकू प्रथम, आशीष कुमार द्वितीय, ओमकार तृतीय रहे।
भाला फेंक में ओमकार प्रथम, रिंकू द्वितीय, पुष्पेंद्र तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में अभिषेक प्रथम, ओमकार द्वितीय रहे। ऊंची कूद में रिंकू प्रथम, अभिषेक द्वितीय और प्रदीप तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग की 200 मीटर दौड़ में आराधना प्रथम, आकांक्षा द्वितीय और प्रांशी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। खेलो इंडिया प्रतियोगिता में खुशबू प्रथम, क्रांति द्वितीय और खुशी तृतीय स्थान पर रही।
प्रधानाचार्य डॉ. शशि मिश्रा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल हमारे भीतर सहयोग की भावना विकसित करने का उत्तम साधन हैं। शिशिर ऋतु की चैंपियनशिप अभिषेक ने जीती। कोच अमित कुमार और रेफरी सलमान खान रहे। मानसी, नीलम व कमला समेत अन्य रहे।
फोटो-05 बीएनडीपी-02- फोटो : BANDA